আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गोधन न्याय योजना में लापरवाही बरतने पर 2 पंचायत सचिव निलंबित, 5 को नोटिस

Published on: January 30, 2021
---Advertisement---

बलौदाबाजार. तीन दिवसीय जनपद स्तरीय गोधन न्याय योजना की समीक्षा बैठक के अंतिम दिन कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने कसडोल एवं बिलाईगढ़ जनपद क्षेत्र के गौठानों में चल रहे कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ ने योजना की क्रियान्वयन मे लापरवाही बरतने पर 2 पंचायत सचिवों को निलंबित करते हुए 5 पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किया है. निलंबित पंचायत सचिव कसडोल जनपद के हैं. ग्राम पंचायत बल्दाकछार के सचिव ईश्वर सिंह दीवान और ग्राम पंचायत खपराडीह के सचिव रामायण सिंह पैकरा को गोधन न्याय योजना एवं गोठान के कार्यों में लापरवाही बरतने के साथ ही कलेक्टर को भ्रामक एवं झूठी जानकारी देने पर निलंबित किया गया है. निलबंन के दौरान इन दोनों को केवल जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा एवं इनका मुख्यालय जनपद पंचायत कसडोल होगा.

http://बेमौसम बारिश से धान बचाव में विफल, 8 फड़ प्रभारियों को नोटिस

इसी तरह गोधन न्याय योजन मे ही शिथिलता बरतने पर ग्राम नगेड़ी पंचायत सचिव नीलाम्बर नायक एवं ग्राम पंचायत पाडादाह चैनसिंह यादव सहित समीक्षा बैठक में बिना जानकारी अनुपस्थित होने पर कसडोल जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी के सचिव चन्द्रभान पटेल, ग्राम मुड़पार म के जगदीश कैवर्त बिलाईगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत डुरूमगढ़ श्रीमती ममता सिदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने सभी सम्बंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दो टूक कहा कि गोधन न्याय योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इस योजना का उद्देश्य केवल गोबर खरीदी करना नहीं है. बल्कि गोठान के माध्यम से लोगों को हम कैसे आत्मनिर्भर और रोजगार में लगाया जा सके उसके लिए यह योजना चलाई जा रही है.

http://एक कुत्ता, जो प्रभातफेरी में शामिल होकर लगाता है मंदिर की परिक्रमा

साथ ही हम गोबर खरीद कर कितना उसे जैविक खाद में परिवर्तन हो रहे है इसका भी सतत मुल्यांकन आप सभी को करते रहना है. जिले में इस योजाना के क्रियान्वयन में जो प्रगति दिख रही है. वे काफी अप्रर्याप्त है. हमें और अधिक तेज गति से काम कर गौठानों के विकास में कार्य करना है. इसके साथ ही जिले के प्रत्येक गौठानो को मल्टीएक्टिविटी सेंटर में बदलना ही हमारा लक्ष्य है. इस दौरान कलेक्टर जैन ने गौठान में गोबर खरीदी से लेकर, उनके खाद बनने की प्रक्रिया, उनका टेस्टिंग, पैकेजिंग एवं विक्रय की उचित व्यवस्था सहित खाद की स्थिति, वर्मी की उपलब्धता, बाड़ी के कार्य, महिला समूहों के कार्य सहित, चारागाहों की स्थिति का बिंदुवार जायजा लिया.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now