नई दिल्ली. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने युवा कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर 9 अगस्त को बेरोजगारी का सवाल उठाया. राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लिखा- देश के युवाओं के मन की बात. रोजगार दो, मोदी सरकार. आप भी अपनी आवाज युवा कांग्रेस के रोजगार दो के साथ जोड़कर, सरकार को नींद से जगाइये. ये देश के भविष्य का सवाल है. ट्विटर पर जारी वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे तो उन्होंने देश के युवाओं से ये वादा किया था कि 2 करोड़ युवाओं को वो रोजगार देंगे. हर साल. बहुत बड़ा सपना दिया. लेकिन सच्चाई निकली. नरेंद्र मोदी की नीतियों ने 14 करोड़ लोगों को बेरोजगार बना दिया है.
http://महिला डॉक्टर ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
राहुल गांधी ने कहा कि ये क्यों हुआ. गलत नीतियों के कारण हुआ. नोटबंदी, गलत जीएसटी, और फिर लॉकडाउन. इन तीन तत्वों ने हिंदुस्तान के ढांचे को, इकोनॉमिक स्ट्रक्चर को खत्म कर दिया है, नष्ट कर दिया है. अब सच्चाई ये है कि हिंदुस्तान अब अपने युवाओं को रोजगार नहीं दे सकता है. इसलिए यूथ कांग्रेस जमीन पर उतर रही है. राहुल गांधी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी है कि इस मुद्दे को यूथ कांग्रेस हर कस्बे में, हर सड़क पर उठाएगी. यूथ कांग्रेस पूरे दम से बेरोजगारी के मुद्दे को उठाने जा रही है. राहुल गांधी ने लोगों से अपील कि आप सभी ‘रोजगार दो’ मुहिम से जुड़ें और यूथ कांग्रेस के साथ मिलकर देश के युवाओं को रोजगार दिलाएं.
http://पीएम मोदी ने कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर फंड के तहत लॉन्च की 1 लाख करोड़ रुपए की वित्तपोषण सुविधा
देश के युवाओं के मन की बात:
रोज़गार दो, मोदी सरकार!आप भी अपनी आवाज़ युवा कॉंग्रेस के #RozgarDo के साथ जोड़कर, सरकार को नींद से जगाइये।
ये देश के भविष्य का सवाल है। pic.twitter.com/zOt6ng2T0M
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 9, 2020









