नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1993 नए केस सामने आए हैं और 72 लोगों की मौत हुई है. वहीं 554 लोग ठीक हुए हैं. हमारा रिकवरी रेट निरंतर बढ़ते हुए अब 25.37 प्रतिशत हो चुका है. अब तक 35043 मामले सामने आए हैं और 1147 की मौत हुई है. वहीं 8889 मरीज ठीक हुए हैं. अब कुल 25007 एक्टिव केस हैं जिनका इलाज जारी है.लव अग्रवाल ने कहा कि देश के विभिन्न जिलों को ग्रीन, ओरेंज और रेड जोन में बांटा गया है. राज्य और जिला प्रशासन द्वारा प्रयास करते हुए यह कोशिश करना है कि जहां भी केस आए हैं वहां चेन ऑफ ट्रांसमिशन को ब्रेक किया जाए. जितने केस आए हैं उनका कांटेक्ट ट्रैस किया जाए.
http://छत्तीसगढ़ में प्रवेश के पूर्व एन्ट्री पाइंट पर देनी होगी प्रवास की जानकारी
उन्होने कहा कि बार-बार छूने वाले स्थानों को समय-समय पर सैनिटाइज करें. जैसे कि डोर लॉक, माउस, की बोर्ड, स्विच बोर्ड इत्यादि. सभी लोग मास्क का इस्तेमाल करें. हमें यह समझना चाहिए कि मास्क पहनने वाला व्यक्ति बीमार नहीं है बल्कि समाज के प्रति अपना कर्तव्य समझता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी से अनुरोध है कि आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करें. गृह मंत्रालय की प्रवक्ता पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि रेलवे ने 13 लाख वैगन से अधिक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की है. आर्थिक गतिविधियों के लिए यह जरूरी है कि राज्य की सीमाओं पर ट्रकों को रोका नहीं जाए. गृह मंत्रालय ने फिर से स्पष्ट किया है ट्रक और मालवाहक वाहनों को किसी पास की जरूरत नहीं है. चाहे वो भरे हों या खाली हों.
http://कोरोना संक्रमण : चिरायु टीम की सतर्कता से बिलासपुर अब तक सुरक्षित
In the last 24 hours, 1993 positive cases reported; the total number of positive cases is now 35,043: Lav Agrawal, Joint Secy, Health Ministry pic.twitter.com/F2oP1zpTEM
— ANI (@ANI) May 1, 2020









