আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

197 नए कोरोना मरीज मिले, 127 डिस्चार्ज, अब 1282 एक्टिव केस

Published on: July 16, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में गुरूवार को रिकॉर्ड 197 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 57, बिलासपुर से 32, राजनांदगांव से 23, दुर्ग से 17, कबीरधाम से 16, सरगुजा से 14, जांजगीर-चांपा से 12, बेमेतरा से 9, जशपुर से 5, कोरबा से 4, रायगढ़ व बलौदाबाजार से 3-3, बलरामपुर व अन्य राज्य से 1-1 हैं. जिनकी अस्पतालों में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 127 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. बुधवार देर रात अन्य राज्य से 1 कोरोना मरीज की पहचान की गई थी. वहीं जांजगीर-चांपा निवासी कोरोना से पीड़ित 68 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हुई है. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 4754 पहुंच गई है. एक्टिव मरीजों की संख्या 1282 है. वहीं 3451 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 21 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है.

http://असाइनमेंट पद्धति से होंगी ओपन स्कूल की परीक्षाएं

श्मशान घाटों में मनरेगा से होगी ग्रीन फेंसिंग

रायपुर. श्मशान घाटों में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) से बनने वाले बाउंड्री-वॉल जीवित पेड़ों व झाड़ियों तथा खाई-सह-मेड़ से बनाए जाएंगे. मनरेगा आयुक्त कार्यालय ने श्मशान घाटों में बाउंड्री-वॉल के लिए लाइव या ग्रीन फेंसिंग तैयार करने के निर्देश दिए हैं. मनरेगा आयुक्त कार्यालय ने इस संबंध में सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी किया है. कार्यालय ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देश का उल्लेख करते हुए कहा है कि मनरेगा के अंतर्गत श्मशान घाटों में बाउंड्री-वॉल के कार्य स्वीकृत किए जा सकते हैं. लेकिन इसके लिए पक्का या आर.सी.सी. निर्माण की अनुमति नहीं है. श्मशान घाट के चारों ओर उपयुक्त जीवित पेड़ों और झाड़ियों के उपयोग से जीवंत बाउंड्री-वॉल या खाई-सह-मेड़ का निर्माण किया जा सकता है.

http://फिल्म शकुंतला देवी का ट्रेलर रिलीज, विद्या की एक्टिंग जीत रही दिल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now