আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राज्यसभा के 19 विपक्षी सांसद निलंबित, वेल में प्रवेश करने पर हुई कार्रवाई

Published on: July 26, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. राज्यसभा में हंगामा करने वाले सांसदों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. हंगामे की वजह से राज्यसभा की कार्यवाही एक घंटे के लिए स्‍थगित करनी पड़ी. दरअसल, टीएमसी सांसद सुष्मिता देव, डॉ. शांतनु सेन और डोला सेन सहित राज्यसभा के 19 विपक्षी सांसदों को कदाचार करने के आरोप में एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया गया है. इन सभी सांसदों पर सदन के वेल में प्रवेश करने और नारेबाजी करने का आरोप है. निलंबित किए गए सांसदों में तृणमूल सांसद सुष्मिता देव, डॉ शांतनु सेन, डोला सेन, एल यादव, एए रहीम, शांता छेत्री, मोहम्मद अब्दुल्ला, कनिमोझी और वी वी. शिवादासन, अबीर रंजन विश्वास, नदीमुल हक शामिल हैं.

https://विकास नहीं, सत्ता के लिए रह गई है राजनीति : गडकरी

वहीं इससे पहले बीते सोमवार को कांग्रेस के चार सासंदों को निलंबित कर दिया गया था. कांग्रेस सांसद जोतिमणि, राम्या हरिदास, मणिकम टैगोर, टीएन प्रतापन को निलंबित किया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा करने के लिए शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक की. बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और किरेन रिजिजू मौजूद रहे.

https://5 सितारा होटल में सेक्स रैकेट, 11 लड़कियों सहित दो दलाल गिरफ्तार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now