আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं के हितग्राहियों के खाते में 1866.39 करोड़ रुपए अंतरित

Published on: October 17, 2022
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को यहां उनके निवास कार्यालय में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य सरकार की तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत हितग्राहियों के खाते में 1866 करोड़ 39 लाख रुपए की राशि ऑनलाइन अंतरित की. मुख्यमंत्री ने ’राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ की वर्ष 2021-22 की तीसरी किस्त के रूप में प्रदेश के 23 लाख 99 हजार 615 किसानों को कुल 1745 करोड़ रुपए, ’राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 की राशि के रूप में 4 लाख 66 हजार 880 हितग्राहियों को 115 करोड़ 80 लाख 32 हजार रुपए और गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 59 लाख रुपए की राशि का ऑनलाइन भुगतान किया.

https://सीएम ने नवगठित 10 राजस्व अनुविभागों और 25 तहसीलों का किया शुभारंभ

इस अवसर पर मुख्यमंत्री किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दीपावली का त्यौहार नजदीक है और आप सभी के खाते में राशि आने से त्योहार अच्छे से मना सकेंगे. राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों को लगभग 1900 करोड़ की राशि अंतरित की गई, जिससे प्रदेश के किसानों, मजदूरों, पशुपालकों, स्व सहायता समूहों की महिलाओं और गौठान समितियों को लाभ प्राप्त होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 33 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे कर्मचारी वर्ग में भी खुशी का माहोल है. त्योहार के पहले सभी वर्गो के पास पैसा आने से बाजार में भी रौनक रहेगी.

https://दादा की उम्र के बुजुर्ग पर आया हसीना का दिल, फोटो वायरल

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now