नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 18653 नए मामले सामने आए हैं और 507 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5,85,493 हो गई है, जिनमें से 2,20,114 सक्रिय मामले हैं तथा 33,47,979 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 17,400 लोगों की मौत हो चुकी है. रिकवरी रेट 59.43 प्रतिशत हो गया है. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिचर्स के मुताबिक, 30 जून को 2,17,931 सैपल टेस्ट किए गए. अब तक कुल 88,26,585 टेस्ट किया जा चुका है.
पिछले 24 घंटे में जिन 507 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 245 मामले महाराष्ट्र के हैं. इसके बाद दिल्ली में 62, तमिलनाडु में 60, उत्तर प्रदेश में 25, कर्नाटक में 20, गुजरात के 19, पश्चिम बंगाल में 15, मध्यप्रदेश तथा राजस्थान के आठ-आठ, आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना के सात-सात, जम्मू-कश्मीर तथा पंजाब के छह-छह, बिहार के पांच, हरियाणा के चार, केरल, ओडिशा, पुदुचेरी तथा उत्तराखंड में दो-दो और असम तथा हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.
http://विधायक निधि से दस लाख की लागत से साहू सदन में बनेगा भवन
507 deaths and 18,653 new #COVID19 cases in the last 24 hours; Positive cases in India stand at 5,85,493 including 2,20,114 active cases, 3,47,979 cured/discharged/migrated & 17,400 deaths: Ministry of Health & Family Welfare pic.twitter.com/9Faj9kP65c
— ANI (@ANI) July 1, 2020









