रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि दीपावली के पहले 17 अक्टूबर को किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त के साथ राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और गोधन न्याय योजना की राशि का भुगतान हितग्राहियों को किया जाएगा. किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों और गोबर विक्रेताओं को लगभग 1800 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का भुगतान किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली हम सब के लिए बड़ा त्योहार है. दीपावली के पहले राशि मिलने से हम सब धूमधाम से दीपावली मनाएंगे.
https://चाइल्ड केयर सेंटर में अंधाधुंध फायरिंग, 31 की मौत
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने गुरुवार को यहां अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में 8 करोड़ 13 लाख रुपए की राशि का ऑनलाइन अंतरण करते हुए यह जानकारी दी. इस राशि में से गोबर विक्रेता पशुपालकों, ग्रामीणों को 5.34 करोड़ रुपए की राशि, गौठान समितियों को 1.69 करोड़ और महिला स्व सहायता समूहों को 1.11 करोड़ रुपए की लाभांश राशि वितरित की गई. गोबर विक्रेताओं को आज भुगतान की गई राशि को मिलाकर गोबर खरीदी के एवज में अब तक 170.34 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है.
https://Oppo A17 भारत में लॉन्च, इसमें है 5000mAh बैटरी और 64GB स्टोरेज







