আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 17 नए मरीज मिले, अब 27 एक्टिव केस

Published on: May 17, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में कोरोना के 17 नए मरीज मिले हैं. जिसमें बालोद से 7, बलौदाबाजार से 6, कवर्धा से 2, राजिम और जांजगीर-चांपा जिले से 1-1 नए मरीज मिले हैं. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. बता दें कि बालोद जिले से आज ही 2 नए मरीज की पुष्टि हुई थी इस तरह आज सर्वाधिक 19 मरीजों की पुष्टि हुई है जबकि स्वस्थ होने के बाद एक को डिस्चार्ज किया गया है. मरीज दुर्ग जिले का रहने वाला है. इस तरह प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना के मामले बढ़कर 86 हो गए हैं. जिनमें 59 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं.

http://देश में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, जानिए क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद

तीन सिंचाई योजनाओं के लिए 7.90 करोड़ रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत

रायपुर. राज्य शासन द्वारा सरगुजा, बलरामपुर और महासमुंद जिले के 3 सिंचाई योजनाओं के कार्यों के लिए 7 करोड़ 90 लाख से अधिक राशि की प्रशासकीय स्वीकृति दी है. स्वीकृत सिंचाई योजनाओं के अंतर्गत सरगुजा जिले के विकासखण्ड लुण्डरा में दो करोड़ 99 लाख 81 हजार रुपए की गडुवाझरिया व्यपवर्तन योजना, बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के अंतर्गत 2 करोड़ 72 लाख 94 हजार रुपए की लागत से चेरा व्यपवर्तन योजना नहर निर्माण कार्य और महासमुंद जिले के विकासखंड महासमुंद अन्तर्गत दो करोड़ सत्रह लाख 46 हजार रुपए के लागत की लोहारडीह जलाशय एवं नहर जीर्णोंद्धार कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है.

http://31 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, अब हफ्ते में 5 दिन खुलेंगी दुकानें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now