আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मध्यप्रदेश-उत्तरप्रदेश-बिहार में सड़क हादसे, 16 मजदूरों की मौत

Published on: May 14, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में सड़क हादसों में 16 मजदूरों की मौत हो गई. मध्य प्रदेश के गुना में बुधवार देर रात 60 से अधिक मजदूरों की बस का एक्सीडेंट हो गया. इस हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई है. वहीं, उत्तर प्रदेश में बस ने मजदूरों को कुचल दिया, जिसमें 6 की मौत हो गई है. बिहार में भी दो मजदूरों की मौत हुई है. मध्य प्रदेश के गुना में बस और कंटेनर की टक्कर में 8 मजदूरों की मौत हुई जबकि 54 घायल हो गए. गुना पुलिस के मुताबिक हादसा देर रात करीब 2 बजे बाइपास मार्ग पर हुआ. यह सभी लोग उत्तरप्रदेश के उन्नाव जिले जा रहे थे. घटनास्थल से ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया है. उसकी तलाश की जा रही है.

http://रास्ते में बनाई लकड़ी से गाड़ी, बेटी व गर्भवती पत्नी को बिठाकर 800 किमी खींच ले आया मजदूर

इसी तरह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार देर रात रोडवेज की बस ने 6 मजदूरों कि कुचल दिया. मजदूरों को कुचलने वाले रोडवेज बस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि बुधवार रात करीब 11.30 बजे रोहना टोल की तरफ आ रही रोडवेज बस आ रही थी. बस का ड्राइवर नशे में था और बस को तेजी व लापरवाही से चला रहा था. उसने पैदल घर जा रहे मजदूरों को रौंद दिया. इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 4 मजदूर घायल हो गए हैं. दो की हालत गंभीर है. ऐसा ही एक हादसा बिहार में भी हुआ. यहां भी प्रवासियों की बस ट्रक से टकराई जिससे दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि 5 से अधिक घायल हो गए हैं. बस मुजफ्फरपुर से कटिहार जा रही थी.

http://शेरसिंह बंदे महासमुंद, कमला पुसाम तेंदूकोना थाना प्रभारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now