रायपुर. प्रदेश में रविवार को 159 नए कोरोना मरीजों मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 36, सरगुजा से 26, बस्तर से 25, कोरबा से 14, दुर्ग से 8, बलौदाबाजार व कांकेर से 7-7, बेमेतरा से 6, दंतेवाड़ा से 5, कोण्डागांव, नारायणपुर, बिलासपुर व जांजगीर-चांपा से 4-4, राजनांदगांव से 3, कोरिया से 2, गरियाबंद, रायगढ़, मुंगेली, बलरामपुर से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 117 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. शनिवार देर रात जिला रायपुर से 9 कोरोना मरीजों की पहचान की गई थी. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 5407 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 1608 है. वहीं 3775 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://दिल बेचारा का नया गाना ‘खुलके जीने का’ रिलीज, दिखी सुशांत-संजना की खूबसूरत केमिस्ट्री
क्लब, रेस्टोरेंट एवं होटल स्थित बार रूम 2 अगस्त तक रहेंगे
रायपुर. कोरोना संक्रमण को देखते हुए आबकारी विभाग ने राज्य के समस्त एफ-एल 4/4-क क्लब तथा रेस्टोरेंट बार एवं होटल बार स्थित बार रूम, स्टॉक रूम तथा मदिरा संग्रहण स्थल को आगामी 2 अगस्त तक बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है. वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग मंत्रालय द्वारा सभी कलेक्टरों को जारी आदेश के तहत जिलों में इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं. ज्ञातव्य है कि कोरोना संक्रमण के चलते आबकारी विभाग द्वारा पूर्व में जारी आदेश के तहत रेस्टोरेंट बार एवं होटल बार तथा एफएल 4/4-क क्लब में स्थित बार रूम, स्टॉक रूम तथा मदिरा संग्रहण स्थल को 19 जुलाई तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया था, जिसे आज जारी नवीन आदेश के तहत अब आगामी 2 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है.
159 #COVID19 positive cases and 117 discharged in Chhattisgarh today. The total number of positive cases in Chhattisgarh rises to 5407 including 3775 discharged.#ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/z453LqtkTw
— Health Department CG (@HealthCgGov) July 19, 2020







