रायपुर. प्रदेश में बुधवार को 154 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें जिला रायपुर से 77, नारायणपुर से 19, बिलासपुर से 11, सरगुजा से 10, जांजगीर-चांपा, कोण्डागांव व दंतेवाड़ा से 6-6, दुर्ग व कांकेर से 3-3, राजनांदगांव, धमतरी, गरियाबंद व बेमेतरा से 2-2, बालोद, बलौदाबाजार, कोरबा, कोरिया व सुकमा से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 49 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. मंगलवार देर रात धमतरी व राजनांदगांव से 4-4, महासमुंद से 1 कोरोना मरीज की पहचान की गई थी. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 4556 पहुंच गई है. एक्टिव मरीजों की संख्या 1212 है. वहीं 3324 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 20 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है.
http://केसीसी से रुपए निकालने बैंक प्रबंधक की रोक, किसान त्रस्त
मेहतरू राम धीवर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बठेना में शिक्षकों की नियुक्ति, दावा-आपत्ति 22 जुलाई तक
धमतरी. जिले के तहत संचालित उत्कृष्ट स्कूल मेहतरू राम धीवर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बठेना (अंग्रेजी माध्यम) के लिए संविदा, प्रतिनियुक्ति पर शिक्षकों की नियुक्ति अस्थायी रूप से करने के लिए आवेदन मंगाए गए थे. प्राप्त आवेदन पत्रों की न्यूनतम योग्यता, प्रमाण पत्रों के परीक्षण, छानबीन के बाद पात्र एवं अपात्र की सूची जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई. साथ ही सूची जिले की वेबसाईट www.dhamtari.gov.in पर अपलोड की गई है. कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने उक्त सूची के संबंध में यदि किसी को आपत्ति हो तो उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी के ई मेल आईडी deodhamtari@gmail.com पर आगामी 22 जुलाई की शाम चार बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं. साफ तौर पर कहा गया है कि 22 जुलाई शाम चार बजे के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा.
http://फिल्म शकुंतला देवी का ट्रेलर रिलीज, विद्या की एक्टिंग जीत रही दिल







