আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में मिले 150 नए कोरोना मरीज, अब 909 एक्टिव केस

Published on: July 12, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में रविवार को 150 कोरोना मरीज मिले हैं. जिला रायपुर से 96, जांजगीर-चांपा से 17, कांकेर से 9, सरगुजा से 5, बालोद, बिलासपुर, कोरिया, बस्तर, नारायणपुर से 3-3, धमतरी से 2, दुर्ग, गरियाबंद, कबीरधाम, बलौदाबाजार, रायगढ़ व बलरामपुर से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 83 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि दो लोगों की मौत हुई है. दुर्ग निवासी की कोविड के साथ सेप्टिक शॉक एवं अन्य बीमारियों और रायपुर निवासी 41 वर्षीय की हृदयाघात Deep vein thrombosis COVID pneumonia कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है.

वहीं शनिवार देर रात 34 कोरोना मरीजों की पहचान की गई थी. इनमें जिला दुर्ग से 14, राजनांदगांव से 10, बालोद से 5, रायपुर से 3 और बलौदाबाजार से 2 मरीज हैं. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 4081 पहुंच गई है. एक्टिव मरीजों की संख्या 909 है. वहीं 3153 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 19 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है.

http://डकैती की योजना बनाते 7 गिरफ्तार, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद

प्रयास और एकलव्य आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा स्थगित

रायपुर. प्रदेश में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित प्रयास और एकलव्य आवासीय विद्यालयों में 14 और 16 जुलाई को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी गई है. आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश परीक्षा की आगामी तिथि निर्धारित होने पर पृथक से इसकी सूचना दी जाएगी. उल्लेखनीय है कि प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा नवमी में प्रवेश के लिए 14 जुलाई को और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा नवमी में प्रवेश के लिए 16 जुलाई को परीक्षा आयोजित होने वाली थी. प्रवेश परीक्षा को आगामी आदेश पर्यन्त तक स्थगित कर दिया गया है.

http://ऐश्वर्या और आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव, जया बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now