रायपुर. मुंहबोला अंकल ने 15 साल की किशोरी से मारपीट और दुष्कर्म किया. आरोपी उसी के घर में रहता था. पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक उरला क्षेत्र में 15 साल की किशोरी अपनी मां के साथ रहती है. वह लोग मूलरूप से रांची, झारखंड के रहने वाले हैं. किशोरी के पिता नहीं है. उसकी मां मजदूरी कर घर चलाती है. कुछ साल पहले महिला के ही गांव निवासी चंद्रशेखर चौधरी भी रहने के लिए आ गया. वह भी रायपुर में ही मजदूरी करता था. आरोप है कि मंगलवार को किशोरी की मां मजदूरी करने चली गई. दोपहर में अचानक आरोपी घर पहुंच गया. किशोरी को अकेले देख उससे मारपीट और दुष्कर्म किया. महिला शाम को घर लौटी तो बेटी ने पूरी बात बताई. बाद मामला दर्ज कराया गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
http://चौकी प्रभारी ने चस्पा करवाया पर्चा- ‘एसपी’ न करें चौकी में प्रवेश
एंटीजेन टेस्ट निगेटिव आए और खांसी, बुखार के लक्षण हो तो आरटीपीसीआर टेस्ट अवश्य कराएं
रायपुर. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए चिकित्सको द्वारा समय पर अनेक परामर्श जारी किए जा रहे हैं. जिनमें से एक है कि यदि एंटीजेन टेस्ट निगेटिव आया और फिर भी सर्दी, खांसी, बुखार आदि लक्षण नजर आ रहे हैं तो आरटीपीसीआर टेस्ट अवश्य कराएं. राज्य में 5 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक संचालित सघन सामुदायिक सर्वेक्षण में 42 हजार 889 ऐसे व्यक्तियों का आरटीपीसीआर /ट्रूनाट टेस्ट कराया गया, जिनका एंटीजेन निगेटिव आया था लेकिन जिनमें सर्दी, खांसी, बुखार आदि लक्षण थे. इनमें से 1277 व्यक्तियों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई. इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि इस मामले में लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतते हुए आरटीपीसीआर या ट्रूनाट टेस्ट जरूर कराएं और कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने में सहायक बनें.
http://Oppo A15 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स







