नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के रीवा में तीन वाहनों की टक्कर में लोगों की मौत गई और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक हादसा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा को जोड़ने वाले NH-30 पर शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को हुआ. जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय बस जबलपुर से रीवा के रास्ते प्रयागराज जा रही थी. सूचना मिलते ही सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. घायलों को त्योंथर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रीवा के पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने जानकारी दी कि सुहागी पहाड़ी के पास बस, ट्राला और ट्रक की टक्कर में 15 लोगों की मौत हो गई.
https://SBI ने ग्राहकों को दिया तोहफा, FD ब्याज दरों में की बंपर बढ़ोतरी
उन्होंने बताया कि 40 घायलों में से 20 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस हैदराबाद से चली थी और उसे गोरखपुर पहुंचना था. बस में सवार लोग यूपी, बिहार और नेपाल के रहने वाले थे. उन्होंने बताया कि सुहागी पहाड़ी से उतरते वक्त आगे चल रहे एक ट्रेलर से पहले एक ट्राला टकराया और फिर बस उसी में जा भिड़ी. जानकारी के मुताबिक, बस में 100 से ज्यादा लोग सवार थे. लोग त्योहार पर अपने घर लौट रहे थे. हादसे में 3 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी जबकि 12 लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. हादसे के बाद बस और ट्रेलर मौके पर ही बताए जा रहे हैं जबकि तीसरा वाहन फरार हो गया. हादसे में जान गंवाने वाले और घायल लोग मजदूर बताए जा रहे हैं.
https://छत्तीसगढ़ में तीन दिनों तक दिखेगी आदिवासी संस्कृति की झलक









