আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

24 घंटे में कोरोना के 1409 नए केस, 388 हुए स्वस्थ : स्वास्थ्य मंत्रालय

Published on: April 23, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित प्रेस कॉन्प्रेंस में गुरूवार को बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 1409 पॉजिटिव केस सामने आए हैं. इस दौरान 388 लोग ठीक हुए हैं. कोरोना संक्रमित लोगों के ठीक होने का अनुपात देश में 19 प्रतिशत है. उन्होने बताया कि देश में कोरोना वायरस के कुल केस 21393 हैं. अब तक 681 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में अब 16,454 लोगों का इलाज चल रहा है. वहीं 4,257 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई. पिछले 28 दिनों में करीब 12 जिले ऐसे रहे हैं जहां कोरोना का कोई फ्रेश केस सामने नहीं आया है. इसके अलावा 14 दिनों में 23 राज्यों और संघशासित प्रदेशों के 78 जिले ऐसे रहे हैं जहां कोरोना का कोई फ्रेश केस सामने नहीं आया है.

http://केंद्र सरकार का फैसला, जुलाई 2021 तक नहीं बढ़ेगा केंद्रीय कर्मचारियों का डीए

पर्यावरण मंत्रालय के सचिव सीके मिश्रा ने कहा कि आंकड़ों से हटकर हमें रणनीति पर सोचना होगा. हमारे सामने कोरोना की बड़ी चुनौती है. हमारा मूल मंत्र है जिंदगी कैसे बचाएं. 23 मार्च को 14915 टेस्ट किए थे और 22 अप्रैल तक 4 लाख से ज्यादा टेस्ट कर चुके हैं, लेकिन ये काफी नहीं है. हम लगातार टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं. कोरोना के खिलाफ टेस्टिंग ही अहम हथियार है. हम आज भी एक महीने के पहले की स्थिति में हैं और हालात बिगड़े नहीं हैं. अभी तक बाकी देशों की तुलना में हम बेहतर कर रहे हैं.

http://आरक्षक भर्ती प्रक्रिया : शारीरिक दक्षता परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now