नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने रविवार को नियमित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि देश में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 15712 पहुंच गई है, 507 लोगों की मौत हुई है जबकि 2231 मरीज ठीक हुए हैं. पिछले 24 घंटे में 1334 नए मामले सामने आए हैं, 27 लोगों की मौत हुई है. अग्रवाल ने कहा कि वैक्सीन और ड्रग टेस्ट के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है. उन्होने कहा कि 23 राज्यों के 54 जिले में 14 दिनों से कोई केस सामने नहीं आया है. हम धीरे-धीरे हालात सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होने कहा कि देश में कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए अब तक 755 अस्पताल बनाए गए हैं. साथ ही 1,389 स्वास्थ्य केंद्र भी बनाए गए हैं.
http://ट्रंप की चीन को धमकी- कोरोना फैलाने का दोषी पाया गया तो भुगतेगा अंजाम
गृह मंत्रालय की प्रवक्ता पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि लॉकडाउन में गैर जरूरी सामानों की आपूर्ति पर रोक रहेगी. परिस्थितयों का सही आंकलन के बाद ही छूट दी जाएगी. मजदूरों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. उन्होंने कहा कि मेडिकल टीम को पूरी सुरक्षा मुहैया कराए और लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो. बड़ों उद्योगों में मजदूरों को परिसर में ही रखने की व्यवस्था बनाई जाए. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाए. आईसीएमआर से जुड़े डॉ रमन आर गंगाखेडकर ने कहा कि अब तक 3 लाख 86 हजार 791 टेस्ट किए गए हैं. शनिवार को 37,173 जांच की गईं. इनमें से 29,287 जांच आईसीएमआर की लैब में की गईं. 7,886 जांच प्राइवेट लैब में की गईं.
54 other districts in 23 States/Union Territories didn't report any cases in last 14 days. 2,231 patients have been cured so far in the country: Lav Aggarwal, Joint Secretary, Union Health Ministry https://t.co/qoNzrqtodO
— ANI (@ANI) April 19, 2020
There are 755 dedicated hospitals and 1389 dedicated health care centers in the country, this takes the total dedicated facilities – where severe or critical patients can be treated – to 2144: Lav Aggarwal, Joint Secretary, Union Health Ministry #Coronavirus pic.twitter.com/Dcd0qw54RZ
— ANI (@ANI) April 19, 2020
We have done 3,86,791 tests so far. Yesterday 37,173 tests were done, out of these 29,287 tests were done in labs of ICMR network. 7,886 tested in private sector labs: Dr Raman R Ganga-khedkar, ICMR #Coronavirus pic.twitter.com/5qM9u03s1r
— ANI (@ANI) April 19, 2020









