আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महासमुंद में 130 और बलौदाबाजार में मिले 60 नए कोरोना मरीज

Published on: September 19, 2020
---Advertisement---

महासमुंद/बलौदाबाजार. महासमुंद जिले में शनिवार को 130 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें विकासखंड महासमुंद से 69, सरायपाली से 28, बसना से 11, पिथोरा से 7, बागबाहरा से 15 हैं. जिले में कुल 305 संदिग्ध व्यक्तियों की कोरोना जाँच की गई थी. जिसमें ट्रू नाट से 34, आरटीपीसीआर से 20 और एंटीजन से 251 टेस्ट किए गए. इसी तरह बलौदाबाजार जिले में कोरोना के 60 नए मरीज़ों की पहचान की गई है. इसमें सबसे ज्यादा 28 मरीज़ बिलाईगढ़ विकासखण्ड से हैं. कसडोल विकासखण्ड से 23, सिमगा विकासखण्ड से 8, पलारी विकासखण्ड से 5, भाटापारा विकासखण्ड से 5 और बलौदाबाजार विकासखण्ड से 1 हैं. जिले में 607 लोगों का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया.

http://पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह कोरोना पॉज़ीटिव, ट्वीट कर दी जानकारी


जिला सहकारी बैंक साधारण सभा की तिथि तीन माह आगे बढ़ी

दुर्ग. जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन 30 सितंबर 2020 के पूर्व किया जाना था. वर्तमान में कोविड-19 महामारी के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए, बैंक के वार्षिक साधारण आम सभा के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ से मांगा गया था. पंजीयक सहकारी संस्थाएं,  छत्तीसगढ़ द्वारा आम सभा की आयोजन तिथि में 3 माह वृद्धि के जाने के निर्देश दिए हैं. बैंक द्वारा सूचना जारी कर समस्त अंशधारी सदस्य समितियों के बैंक प्रतिनिधियों को सूचित कर दिया गया है. माह दिसंबर 2020 में तिथि निर्धारित होने जाने के पश्चात पृथक से सूचना दी जाएगी.

http://पशुआहार बोरियों के बीच ट्रक में मिली मध्यप्रदेश निर्मित 30 लाख रुपए की शराब

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now