আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पशुआहार बोरियों के बीच ट्रक में मिली मध्यप्रदेश निर्मित 30 लाख रुपए की शराब

Published on: September 19, 2020
---Advertisement---

महासमुंद/पिथौरा. अवैध शराब के विरुद्ध अभियान में शनिवार को तुमगांव पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए करीब 30 लाख कीमती 504 पेटी देशी एवं अंग्रेजी शराब जब्त करने में सफलता अर्जित की है. जानकारी के मुताबिक साइबर सेल के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि दीगर प्रांत से अवैध शराब को महासमुंद में लाकर खपाने वाले हैं. पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल की टीम एवं थाना प्रभारी तुमगांव को अवैध शराब एवं तस्करों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया. साइबर सेल की टीम जिले के संदेही शराब तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखकर मुखबिर के माध्यम से सूचना एकत्रित कर रही थी कि सूचना मिली कि मध्यप्रदेश निर्मित भारी मात्रा में शराब रात्रि में महासमुंद आने वाली है.

http://दो बेटों और पत्नी संग आभूषण कारोबारी ने लगाई फांसी


साइबर सेल की टीम सरायपाली से महासमुंद एवं महासमुंद से कोमाखान तक के संभावित जगहों पर बल तैनात कर दो-तीन दिनों से लगातार दिन-रात अवैध शराब तस्करी का पता लगाने प्रयासरत थी. अंततः साइबर सेल की टीम को राजस्थान पासिंग एक ट्रक क्रमांक RJ 27 GB 2317 महासमुंद में प्रवेश करते दिखा. जिससे टीम को संदेह हुआ और उन्होंने तत्काल उनका पीछा कराना प्रारंभ किया. ट्रक तुमगांव की ओर जा रहा था. टीम उनका पीछा करते गई, ट्रक को आगे जाकर एनएच 53 शेरे पंजाब ढाबा के पास रोका गया. ट्रक को चेक करने पर दो व्यक्ति बैठे मिले जिन्होने अपना नाम कुडा पो. राम नाथद्वारा जिला राजसमन्व (राजस्थान) निवासी देवीसिंग राजपूत पिता रूप सिंग राजपूत (48), एरिया पो. बरखेड़ा गांगासा तह. गरो एरिया जिला मंदसौर मध्यप्रदेश निवासी मोहनलाल पिता जैना (60) बताया. ट्रक के आगे-पीछे सफेद बोरी में चुन्नी खल्ली एवं बीच में कार्टून भरा दिखा. ट्रक को बारिकी से चेक करने पर 399 पेटी मशाला, 50 पेटी देशी प्लेन, 47 पेटी लंदन प्राइड, 08 पेटी ऑफिसर च्वाइस कुल 504 पेटी अंग्रेजी/देशी अवैध शराब मध्यप्रदेश निर्मित कीमती 30 लाख मिली.

http://रितेश का नया रैप सॉन्ग ‘कौन था’ मचा रहा धमाल, देखिए वीडियो



उक्त शराब के संबंध में पूछताछ करने पर मध्यप्रदेश से महासमुंद जिले के बसना, सरायपाली क्षेत्र में खपाने हेतु लाया जाना बताया गया. आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है. जिले में अवैध शराब तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है. यह सम्पूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू एवं अनु.अधिकारी (पुलिस) महासमुंद नारद कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में थाना तुमगांव प्रभारी केशव कोसले, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, प्रआर. मिनेश ध्रुव, आरक्षक रवि यादव, अजय जांगड़े, दिनेश साहू, विरेन्द्र नेताम, शैलेन्द्र ठाकुर, संदीप भोई, चम्पलेश ठाकुर, शुभम पाण्डेय द्वारा की गई.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now