नई दिल्ली. रूस और यूक्रेन की जंग के बीच बेहद भावुक करने वाली घटनाएं भी सामने आ रही हैं. ऐसा ही किस्सा यूक्रेन के Snake Island से सामने आया है. सरेंडर से इनकार करने पर यूक्रेन के 13 जवानों की जान लेकर रूस ने इस द्वीप पर कब्जा कर लिया है. जब रूसी युद्धपोत पर मौजूद जवानों ने 13 बॉर्डर गार्ड्स से सरेंडर करने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया, जिसके बाद उनको रूसी जवानों ने मार दिया. जवानों की बहादुरी के लिए उनको यूक्रेन ने Hero of Ukraine सम्मान से नवाजा है. बता दें कि Snake Island जिसे Zmiinyi Island भी कहते हैं वह ओडेसा के दक्षिण में काला सागर में मौजूद है. रूसी युद्धपोत ने वहां पहुंचकर हमले की धमकी दी और सरेंडर करने को कहा.
https://‘श्रीवल्ली’ का भोजपुरी वर्जन रिलीज, वीडियो देखा क्या आपने
इस पर वहां मौजूद बॉर्डर गार्ड्स ने बहादुरी का परिचय देते हुए चुनौती दी. फिर युद्धपोत में मौजूद रूसी जवानों को गाली देते हुए ललकारा और सरेंडर से इनकार कर दिया. इसके बाद रूस ने उनको मार दिया. जानकारी के मुताबिक, रूस की नेवी ने Moskva और Vasily Bykov युद्धपोत को द्वीप की तरफ भेजा था. द्वीप पर मौजूद जवानों को पहले डेक बंदूकों से डराने की कोशिश हुई. फिर बाद में रूसी सैनिकों को उस पर भेजकर आईलैंड का कब्जा लिया गया. यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया है कि रूस ने यूक्रेन के Zmiinyi (Snake) आईलैंड पर कब्जा कर लिया है. वहां मौजूद 13 बॉर्डर गार्ड्स को मार दिया गया है. उन्होंने सरेंडर करने से मना कर दिया था. उनको ‘Hero of Ukraine’ सम्मान से नवाजा जाता है.
https://बिटकॉइन वैध है या नहीं, SC ने केंद्र सरकार से स्थिति स्पष्ट करने कहा









