আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

24 घंटे में कोरोना के 1211 नए केस, 31 की मौत : स्वास्थ्य मंत्रालय

Published on: April 14, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देश में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़कर 10363 हो गई है. अब तक 339 लोगों की मौत हुई है. वहीं 1036 लोग अभी तक ठीक हुए हैं. उन्होने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1211 नए केस सामने आए हैं और 31 लोगों की मौत हुई है. वहीं एक दिन में 179 लोग स्वस्थ हुए हैं. आईसीएमआर ने कहा कि कल हमने बताया था कि हमारे पास जो किट है वह 6 सप्‍ताह चल सकती है. इसके साथ ही हमें आरटी-पीसीआर किट की एक और खेप मिल गई है.

http://जाह्नवी कपूर ने शेयर किया वीडियो, ऐश्वर्या राय के गाने पर डांस करती आई नजर

अब हमारे पास किट की संख्‍या पर्याप्‍त है. कल तक 2 लाख 31 हजार कोरोना टेस्ट किए गए हैं. एक दिन में 21 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए हैं. गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया कि 80 करोड़ लोगों को तीन माह तक राशन मिलेगा. राज्यों को अतिरिक्त राशन दिया गया है. गरीबों को तीन माह तक 5 किलो फ्री राशन मिलेगा. देश में राशन की कमी नहीं है. जरूरी सामान की आपूर्ति पर नजर रखी जा रही है. अब तक 5 हजार शिकायतों का समाधान किया गया है. 32 करोड़ लोगों के खाते में सीधे पैसा भेजा गया है.

http://Hero ने दिया चैलेंज, घर बैठे जीत सकते हैं Xpulse 200 बाइक

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now