আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नमक फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे

Published on: May 18, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा हुआ है. मोरबी की एक नमक फैक्ट्री में दीवार ढह गई. इस हादसे में 12 मजदूरों की मौत हो गई. अभी अन्य कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. हादसे के बाद मौके पर राहत बचाव जारी है. जानकारी के मुताबिक ये हादसा मोरबी जिले के हलवद में सागर सॉल्ट नाम की कंपनी में हुआ. दीवार गिरने से मलबे के भीतर करीब 30 मजदूरों के फंसे होने की खबर सामने आई है. हादसे में घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है. हादसे के बाद शासन-प्रशासन के आला अफसर घटना स्थल पर पहुचे हैं. स्थानीय विधायक ब्रजेश मेरजा ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए 12 मजदूरों के मरने की पुष्टि की है.

https://हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बताई पार्टी छोड़ने की वजह

अधिकारियों का कहना है कि मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने का काम लगातार किया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है- मोरबी में दीवार गिरने से हुई त्रासदी हृदय विदारक है. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. उम्मीद करता हूं कि घायल लोग जल्दी स्वस्थ हो जाएंगे स्थानीय अधिकारी प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर शोक जताते हुए मृतकों के परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है. वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपए और उनका पूरा इलाज मुफ्त करवाए जाने की भी घोषणा की है.

https://महंगाई का एक और जोरदार झटका, थोक महंगाई दर रिकॉर्ड स्तर पर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now