আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कूनो नेशनल पार्क में छोड़े गए दक्षिण अफ्रीका से आए 12 चीते

Published on: February 18, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका से शनिवार को लाए गए 12 चीतों को श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में छोड़ दिया गया. मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 12 चीतों के दूसरे बैच को उनके नए घर कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एमपी को महाशिवरात्रि पर तोहफा मिला है. मैं पीएम मोदी को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं, यह उनका विजन है. कुनो में 12 चीतों का पुनर्वास किया जाएगा और कुल संख्या 20 हो जाएगी. जो चीते पहले आए थे, वे अब स्थिति के अनुकूल हो गए हैं.

https://64MP एंटी शेक कैमरे के साथ Vivo Y100 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

शिवराज सिंह ने कहा कि पीएम मोदी का विजन पर्यावरण और वन्य जीवन की रक्षा करना है जो दुनिया को राह दिखा रहा है. चीता परियोजना इसका एक उदाहरण है. मैं चीतों को सुरक्षित लाने के लिए पूरी टीम को बधाई देना चाहता हूं. बता दें कि शनिवार सुबह 12 चीता की दूसरी खेप को लेकर भारतीय वायुसेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में उतरा. बता दें कि पहले बैच में नामीबिया से आठ चीतों को भारत लाया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पिछले साल 17 सितंबर को इन्हें कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा गया था.

https://महाशिवरात्रि पर राशि अनुसार करें ये उपाय, भोलेबाबा पूरी करेंगे हर मनोकामना

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now