महासमुंद. बुधवार अल सुबह पुलिस अधीक्षक ने यहां बरोण्डा चौक में कंटेनर से 35 बोरी प्रतिबंधित गुटखा सुहाना पसंद पकड़ा. जब्त गुटखे का बाजार मूल्य करीब 12.60 लाख रुपए बताया गया है. प्रतिबंधित गुटखेके साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों को बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली कि एक कंटेनर हरियाणा पासिंग बरोंडा चौक के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ी है. सूचना पर वे स्वयं उक्त वाहन की पतासाजी के लिए पेट्रोलिंग के साथ बरोंडा चौक पहुंचे जहां कंटेनर क्रमांक एचआर 55 एस 1641 खड़ी मिली. जब वाहन चालक से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि दिल्ली से परचून का सामान वर्धा महाराष्ट्र, रायपुर और बिलासपुर छोड़ने जा रहा है.
http://प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 7वीं किस्त जारी, ऐसे करें चेक
चालक से बिल्टी की मांग की गई किंतु बिल्टी में सामान की संपूर्ण जानकारी ना होने पर कंटेनर की तलाशी ली गई. जिसमें रिलेक्सो, फ्लाइट की चप्पल, टिक-टॉक रैपर के कार्टून व मिक्चर के बीच में 35 बोरी प्रतिबंधित गुटखा सुहाना पसंद पाया गया. पूछताछ के दौरान चालक अपना नाम जुबेर (38) निवासी जिला नुह हरियाणा बताया. जब तंबाकूयुक्त सुहाना पसंद परिवहन करने के संबंध में वैधानिक दस्तावेज मांगे गए तो वह दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उक्त 35 बोरी गुटखे की कुल कीमत 12.60 लाख रुपए है. आरोपियों के खिलाफ धारा 6,7, 20 (2) कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की. संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुरकर साहू, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नारद सूर्यवंशी के निर्देश में थाना प्रभारी शेर सिंह बंदे, साइबर सेल प्रभारी संजय राजपूत व स्टाफ ने की.
http://आकाश चोपड़ा ने चुनी दशक की बेस्ट टेस्ट XI, सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह







