আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11502 नए मामले, 325 की मौत

Published on: June 15, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 11502 नए मामले सामने आए हैं और 325 लोगों की मौत हुई है. अब देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 3,32,424 है, जिसमें 9520 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना से अब तक 1,69,798 लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं, एक्टिव केस की संख्या 1,53,106 है. रिकवरी रेट 51.07 प्रतिशत पर पहुंच गई है. महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंच गया है. यहां कुल मरीजों की संख्या 17958 है, जिसमें 3950 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रदेश में अभी 53 हजार से अधिक एक्टिव केस है.

http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 113 नए मरीज मिले, अब 939 एक्टिव केस

लगातार नौवें दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है. लगातार नौवें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं. तेल कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल के दाम में 48 और डीजल में 59 पैसे का इजाफा किया है. इस बढ़ोत्तरी के साथ राजधानी दिल्ली में लोगों को अब एक लीटर पेट्रोल के लिए 76.26 रुपए और डीजल के लिए 74.62 रुपए चुकाने होंगे. मुंबई में अब पेट्रोल 83.17 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.21 रुपए प्रति लीटर हो गया है. वहीं, चेन्नई में लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 79.96 और डीजल के लिए 72.69 रुपए चुकाने होंगे. जबकि कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 78.10 और डीजल की कीमत 70.33 रुपए पहुंच गई है.

http://एसडीएम के बयान ने बढ़ाई कंटेनमेंट जोन के व्यावसायियों की चिंता!

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now