আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 11 और मरीज, अब 314 एक्टिव केस

Published on: May 29, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में कोरोना के 11 और नए मरीज मिले हैं. इनमें 6 कबीरधाम, 2 रायपुर, 1-1 बलरामपुर, धमतरी और कोरबा जिले से हैं. इससे पहले 5 मरीजों की पुष्टि हुई थी. इनमें 2 बिलासपुर, 1 महासमुंद, 1 जगदलपुर, 1 दुर्ग जिले से हैं. इस तरह शुक्रवार को कुल 16 मरीज मिले हैं. वहीं आज 17 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए गए. इनमें रायपुर एम्स से 5 कबीरधाम, 2 बलौदाबाजार, 3 गरियाबंद वहीं कोविड अस्पताल माना रायपुर से 5 जांजगीर-चांपा व कोविड अस्पताल बिलासपुर से बिलासपुर जिले के दो शामिल हैं.

आज रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाजरत व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसका स्वाब सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. यह मरीज बीरगांव में रहता था और उरला स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 314 हो गई है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. बता दें कि अब प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 415 हो गई है. इनमें 100 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं.

http://Infinix Hot 9 Pro और Hot 9 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

छत्तीसगढ़ में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अजीत प्रमोद कुमार जोगी के निधन होने पर प्रदेश में तीन दिन (29 से 31 मई 2020) का राजकीय शोक घोषित किया गया है. इस अवधि में राज्य में स्थित समस्त शासकीय भवनों और जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाते हैं, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे. राज्य शासन द्वारा यह भी निर्णय लिया गया है कि स्वर्गीय श्री जोगी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस आशय का आदेश आज मंत्रालय से जारी कर दिया गया है.

http://यहां दो सालों से राशन लेने आते हैं परलोक सिधार चुके लोग?

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now