नई दिल्ली. मोदी कैबिनेट का आज विस्तार होगा. मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बाद पहली बार कैबिनेट में बदलाव होने जा रहा है. आज कुल 43 मंत्री शपथ लेंगे. आज शपथ लेने वाले 43 मंत्रियों में से 24 नए नाम फाइनल हो चुके हैं. माना जा रहा है कि बदलाव के बाद ये मोदी की सबसे युवा और टैलेंटेड टीम होगी. मोदी के मंत्रिमंडल में आज शामिल होने वाले मंत्रियो में 12 अनुसूचित जाति, 8 आदिवासी और 27 पिछड़े वर्ग से हो सकते हैं. इधर, विस्तार से पहले पुराने मंत्रियों के इस्तीफे का सिलसिला भी शुरू हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने इस्तीफा दे दिया है.
http://लिवर खराब कर रहा गिलोय? आयुष मंत्रालय ने बताई सच्चाई
माना जा रहा है कि देश में कोरोना की दूसरी लहर के वक्त चरमराई स्वास्थ्य सेवाएं उनके इस्तीफे की वजह बनीं. इससे पहले, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौधरी, महिला बाल विकास मंत्री देबोश्री चौधरी, उर्वरक और रसायन मंत्री सदानंद गौड़ा, श्रम राज्य मंत्री संतोष गंगवार, शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे, बाबुल सुप्रियो, प्रताप सारंगी और रतन लाल कटारिया से भी इस्तीफा लिया जा चुका है. केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया था. उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है. सभी को मिलाकर कुल 11 मंत्रियों का इस्तीफा हो चुका है.
http://6000mAh बैटरी के साथ Galaxy F22 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत









