नई दिल्ली. अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सरकार पीएम किसान योजना के तहत 10वीं किस्त जारी करने की तारीख तय कर दी गई है. बता दें कि अभी तक केंद्र की मोदी सरकार ने भारत में 11.37 करोड़ किसानों को 1.58 लाख करोड़ रुपए ट्रांसफर किए हैं. केंद्र सरकार 15 दिसंबर 2021 तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त जारी करने की योजना बना रही है. सरकार ने पिछले साल 25 दिसंबर 2020 को किसानों को पैसा ट्रांसफर किया था.
https://डरा धमकाकर बार-बार नाबालिग से अनाचार करता रहा एक बच्चे का पिता, गिरफ्तार
लिस्ट में ऐसे चेक देखें अपना नाम
सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद होमपेज पर आपको Farmers Corner पर क्लिक करना होगा.Farmers Corner सेक्शन पर क्लिक के बाद आपको Beneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. फिर आपको ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को भरना होगा. इसके बाद अपको Get Report पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.
https://जिला अस्पताल के आईसीयू में लगी आग, 10 कोरोना मरीजों की जलकर मौत










