रायपुर. स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के दसवीं की मुख्य परीक्षा 2021 का परीक्षा परिणाम 19 मई को प्रातः 11 बजे जारी करेंगे. परीक्षा परिणाम स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से ऑनलाइन जारी किया जाएगा. परीक्षा परिणाम मंडल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in और http://results.cg.nic.in पर उपलब्ध रहेगा.
एनजीओ कोर्डिनेशन सेंटर की स्थापना
जगदलपुर. कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम के संबंध में जिला स्तर पर एनजीओ कोर्डिनेशन सेंटर की स्थापना की गई है. शासन से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार जिले की संयुक्त कलेक्टर दीप्ती गौते को नोडल अधिकारी 9406035160 तथा डी.एम.सी. जगदलपुर अशोक पाण्डे 9425262661 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है.
http://कोरोना से मौत पर परिजनों को 50 हजार मुआवजा, पेंशन का भी ऐलान
कलेक्टर ने नगरीय निकायों को सौंपा 500 ऑक्सीमीटर
गरियाबंद. जिले में कोविड-19 कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा जिले में नगरीय निकायों को 500 नग ऑक्सीमीटर सौंपा गया. कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने आज कलेक्टर कक्ष में अपने करकमलों से नगरीय निकायों के सी.एम.ओ को ऑक्सीमीटर प्रदान किया. नगर पालिका परिषद गरियाबंद को 200 नग, नगर पंचायत राजिम को 100 नग, नगर पंचायत छुरा को 100 तथा नगर पंचायत फिंगेश्वर को 100 नग ऑक्सीमीटर वितरण हेतु प्रदान की गई.







