रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है. दसवीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा 2021 का परिणाम शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जारी किया. पास होने का कुल रिजल्ट 100 प्रतिशत है. इस बार असाइनमेंट के आधार पर परिणाम जारी किया गया है. इसलिए मेरिट सूची जारी नहीं की गई. इस बार कोई भी विद्यार्थी फ़ेल नहीं हुआ है. जिन विद्यार्थियों ने असाइनमेंट जमा नहीं किया है, उनको न्यूनतम अंक देकर पास किया गया है.
http://Scrambler 1200 और 900 के स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in व results.cg.nic.in पर चेक कर सकते हैं. इस परीक्षा में 4,67, 261 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 6168 परीक्षार्थियों के परीक्षा फ़ार्म अपात्र होने के कारण निरस्त किए गए. बाकी बचे 4,61,093 परीक्षार्थी का परिणाम जारी किया गया है. परिणाम में 2,24,112 परीक्षार्थी छात्र व 2,31,999 छात्राएं शामिल थीं. उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में 4,46,393 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 9024 द्वितीय श्रेणी में और 55676 तृतीय श्रेणी से पास हुए हैं. प्रथम श्रेणी में 95.66 प्रतिशत द्वितीय श्रेणी में 2.65 प्रतिशत और तृतीय श्रेणी में 1.96 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा.
http://कोरोना से मौत पर परिजनों को 50 हजार मुआवजा, पेंशन का भी ऐलान







