আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में 105 नए कोरोना मरीज मिले, अब 1084 एक्टिव केस

Published on: July 14, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में मंगलवार को 105 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें जिला बिलासपुर, सुकमा व नारायणपुर से 18-18, सरगुजा से 12, रायपुर से 9, बलरामपुर से 8, राजनांदगांव से 7, कोण्डागांव से 3, रायगढ़, कोरबा, कांकेर से 2-2, दुर्ग, गरियाबंद, सूरजपुर, जशपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा से 1-1 हैं. जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 73 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि जिला रायपुर निवासी एक व्यक्ति की आंबेडकर अस्पताल में मौत हो गई. सोमवार देर रात रायपुर से 8 व कबीरधाम से 1 कोरोना मरीज की पहचान की गई थी. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 4379 पहुंच गई है. एक्टिव मरीजों की संख्या 1084 है. वहीं 3275 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 20 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है.

http://शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों से संबद्ध हुए नव-नियुक्त संसदीय सचिव

सामान्य भविष्य निधि लेखापर्ची वेबसाइट पर उपलब्ध

रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों के सामान्य भविष्य निधि की लेखापर्ची वित्तीय वर्ष (2019-20) वेबसाइट पर उपलब्ध है। महालेखाकार कार्यालय (लेखा एवं हकदारी) छत्तीसगढ़ रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि की वित्तीय वर्ष 2019-20 का वार्षिक लेखा विवरण (GPF Annual Account Slips) कार्यालय महालेखाकार छत्तीसगढ़ की विभागीय वेबसाइट ( www.ag36g.cag.gov.in)  एवं राज्य शासन के वेबसाईट ई-कोष ( www.treasury.cg.nic.in) में अपलोड की गई है. प्रदेश के सभी अधिकारी और कर्मचारी अभिदाताओं को सूचित किया गया है कि वे अपनी प्रति, उपरोक्त वर्णित वेबसाइट से राज्य शासन से उन्हें प्राप्त आई.डी. एवं पासवर्ड के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं.

http://अक्षरा सिंह के कांवड़ गीत कैलाशी ने मचाया धमाल, देखिए वीडियो

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now