আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

1245 नए कोरोना मरीज मिले, 502 डिस्चार्ज, अब 11873 एक्टिव केस

Published on: August 28, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में शुक्रवार को 1245 नए कोरोना मरीज मिले हैं. देर रात मिले 220 मरीजों में जिला रायपुर से 105, रायगढ़ से 47, कांकेर से 24, जांजगीर-चांपा से 17, कोरबा से 13, बेमेतरा से 7, जशपुर से 3, दुर्ग, धमतरी, बलौदाबाजार व अन्य राज्य से 1-1 हैं. इससे पहले मिले 1025 मरीजों में जिला रायपुर से 343, दुर्ग से 104, सरगुजा से 62, राजनांदगांव से 61, जांजगीर-चांपा से 48, महासमुंद से 44, बिलासपुर से 43, बस्तर से 40, बलौदाबाजार से 31, मुंगेली से 28, बेमतरा से 27, रायगढ़ से 24, धमतरी व सुकमा से 19-19, नारायणपुर से 18, कोरिया से 16, बीजापुर से 15, बालोद से 14, कबीरधाम व कांकेर से 12-12, सूरजपुर व जशपुर से 9-9, गरियाबंद से 7, कोरबा व बलरामपुर से 6-6, कोण्डागांव से 5, दंतेवाड़ा से 2, अन्य राज्य से 1 हैं.



जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 502 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 6 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 27233 हो गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 11873 है. वहीं अब तक 15109 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 251 लोगों की मौत हो चुकी है.

http://छत्तीसगढ़ के प्रस्ताव को सहमति, मनरेगा लेबर बजट में होगी डेढ़ करोड़ मानव दिवसों की बढ़ोतरी

डीएलएड द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित

रायपुर. डीएलएड (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) द्वितीय वर्ष मुख्य परीक्षा वर्ष 2020 के परीक्षा परिणाम आज छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जारी कर दिया गया है. वेबसाइट पर परीक्षार्थी अपना रोल नंबर डालकर अपना परीक्षाफल प्राप्त कर सकते हैं. माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि डीएलएड द्वितीय वर्ष में 2368 बालक और 3109 बालिका सहित कुल 5477 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. डीएलएड द्वितीय वर्ष का परीक्षाफल 84.80 प्रतिशत रहा.

http://VIDEO : रिलीज के साथ ही छा गया खेसारी नया गाना ‘रेड लिपस्टिक’

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now