আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2022 में खेलेंगी 10 टीमें, बीसीसीआई ने दी मंजूरी

Published on: December 24, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की संचालन संस्था ने गुरुवार को अहमदाबाद में वार्षिक आम बैठक (AGM) के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दो नई फ्रेंचाइजियों के प्रवेश को स्वीकृति दी, जिससे 2022 से यह 10 टीमों का टूर्नामेंट होगा. एक अन्य बड़े फैसले में बीसीसीआई अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) से कुछ स्पष्टीकरण के बाद क्रिकेट के टी20 प्रारूप को 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में शामिल करने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की दावेदारी का सैद्धांतिक रूप से समर्थन करने को राजी हो गया.

http://PM-KISAN : इस दिन 9 करोड़ किसानों के खातों में आएंगे 2000 रुपए


बोर्ड के सूत्र ने पीटीआई को बताया कि दो नई टीमों को 2022 आईपीएल से शामिल किया जाएगा. यह भी फैसला किया गया कि सभी पुरुष और महिला प्रथम श्रेणी खिलाड़ियों को कोविड-19 महामारी के कारण संशोधित घरेलू सत्र को देखते हुए उपयुक्त मुआवजा दिया जाएगा. बीसीसीआई कई महीनों के विलंब के बाद जनवरी में सैयद मुश्ताक अली टी20 चैम्पियनशिप के साथ घरेलू सत्र शुरू करने की योजना बना रहा है. अन्य फैसलों में कांग्रेस के अनुभवी नेता राजीव शुक्ला को उत्तराखंड के माहिम वर्मा की जगह औपचारिक रूप से बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया.

http://सपना चौधरी के नए गाने ‘चटक मटक’ ने मचाई धूम, मिले लाखों व्यूज



बीसीसीआई के नए उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के चयन की भी इस बैठक में औपचारिक घोषणा की गई, जो सर्वसम्मति से चुने गए हैं. पूर्व राज्यसभा सांसद शुक्ला इससे पहले एन श्रीनिवासन के अध्यक्ष रहते हुए उपाध्यक्ष पद पर थे और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) संचालन परिषद के लोकप्रिय चेयरमैन थे. यह भी पता चला है कि आम सभा ने आईसीसी बोर्ड में सौरव गांगुली के निदेशक के रूप में बकरार रहने के पक्ष में फैसला किया है. सचिव जय शाह वैकल्पिक निदेशक और वैश्विक संस्था की मुख्य कार्यकारियों की समिति में भारत के प्रतिनिधि होंगे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now