नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के नानपुर इलाके में शनिवार सुबह मिनी बस, मेटाडोर से टकराने के बाद ट्रक से भी टकरा गई. इसमें 10 लोगों की मौत हो गई और करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. एसएसपी और जिलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे. शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि हादसा घने कोहरे और ओवरटेक करने की वजह से हुआ. हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया.
http://गोधन न्याय योजना में लापरवाही बरतने पर 2 पंचायत सचिव निलंबित, 5 को नोटिस
घायलों को एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया गया. हादसे की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह और एसएसपी प्रभाकर चौधरी भी मौके पर पहुंच गए थे. एसएसपी मुरादाबाद ने शुरुआती जानकारी देते हुए 8 लोगों की मौत हो जाने की बात कही थी लेकिन जिला अधिकारी मुरादाबाद ने फोन पर बात करने के बाद हादसे में 10 लोगो की मौत की पुष्टि कर दी है. फिलहाल घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. हादसे के कारणों की जानकारी ली जा रही है.
http://बेमौसम बारिश से धान बचाव में विफल, 8 फड़ प्रभारियों को नोटिस









