আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ठग सुकेश चंद्रशेखर का दावा- सत्येंद्र जैन को दी 10 करोड़ रुपए की प्रोटेक्शन मनी

Published on: November 1, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखकर दावा किया है कि आप नेता सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी के तौर पर दिए हैं. राज्यपाल ने मामले को गंभीरता से लिया है और इसकी जांच कराने का निर्णय लिया है. जानकारी के मुताबिक सुकेश चंद्रशेखर की तरफ से उसके वकील ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र सौंपा है. इस पत्र में सुकेश ने कहा कि उसे कई बार जान से मारने की धमकियां दी गई हैं. सुकेश ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि उसने तिहाड़ में प्रोटेक्शन मनी दी है. बता दें कि मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं.

https://पाकिस्तान समेत 3 देशों से आए अल्पसंख्यकों को मिलेगी नागरिकता

सत्येंद्र जैन पर सुकेश चंद्रशेखर का आरोप है कि डीजी जेल से उसे धमकी दिलवाई गई थी. मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए भाजपा नेता अमित मालवीय ने कहा कि एलजी वीके सक्सेना को लिखे पत्र में सुकेश चंद्रशेखर की तरफ से कहा गया है कि वो आप नेता को साल 2015 से जानता है. इस खत में आगे यह भी कहा गया है कि उसने दक्षिण भारत में आम आदमी पार्टी में एक अहम पद दिए जाने के वादे के बाद 50 करोड़ रुपए दिए थे. सुकेश ने कहा साल 2017 में मेरी गिरफ्तारी के बाद मैं तिहाड़ जेल में कैद था और सत्येंद्र जैन कई बार आए. उनके सचिव ने मुझे 2 करोड़ रुपए प्रतिमाह प्रोटेक्शन मनी के तौर पर देने के लिए कहा था.

https://राज्योत्सव के साथ ही प्रदेश में धान खरीदी शुरू, 25.72 लाख किसानों का पंजीयन

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now