আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

10 करोड़ का भैंसा रोज खाता है 30 किलो चारा, देखने लोगों का लगा तांता

Published on: October 19, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेले के पहले दिन 10 करोड़ का भैंसा गोलू टू आकर्षण का केंद्र रहा. हरियाणा के पानीपत के रहने वाले पद्मश्री सम्मानित किसान नरेंद्र सिंह मेले में अपने भैसे गोलू टू को लेकर पहुंचे. गोलू टू को देखने के लिए लोगों का तांता लगा रहा. नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनके भैसे का नाम गोलू टू इसलिए है क्योंकि इसके दादा का नाम गोलू वन था और ये अपने दादा गोलू वन से भी शानदार है, इसलिए इसका नाम इसके दादा पर रखा. नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका भैंसा शुद्ध मुर्रा प्रजाति का है और इसकी मां प्रतिदिन 26 किलो दूध देती है.

https://मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष

गोलू टू भैंसा का वजन 15 क्विंटल है यानी 1500 किलो और इसकी उम्र 4 साल 6 महीने की है. नरेंद्र सिंह ने बताया कि गोलू हर रोज 30 किलो सूखा हरा चारा, 7 किलो गेहूं-चना औक 50 ग्राम मिनरल मिक्सचर खाता है. गोलू टू का रोज का खर्चा लगभग 1000 रुपए का है. नरेंद्र सिंह ने बताया कि गोलू टू के सीमन से उनको काफी आमदनी हो रही है.  नरेंद्र सिंह के अनुसार, खरीदारों ने गोलू टू की कीमत 10 करोड़ तक आंकी है लेकिन वह इसको बेचने के लिए तैयार नहीं है. किसान मेले में आने वाला हर व्यक्ति भैंसे की कदकाठी देखकर चकित है और हर कोई गोली टू के बारे में जानना चाहता है. नरेंद्र सिंह कहते हैं कि उनको जानवर का शौक है.

https://मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ, क्लास में बच्चों के साथ बैठे दिखे पीएम मोदी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now