रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बुधवार को प्रारंभ किए गए श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना के मेडिकल स्टोर्स में एमआरपी से 50 से 71 प्रतिशत तक सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाईयां मिलेंगी. इन मेडिकल स्टोर्स में 10.20 रुपए एमआरपी की पैरासीटामाल टेबलेट 3.88 रुपए में, 39.75 रुपए की सिप्रोफ्लोक्सिन आई/ईयर ड्रॉप 15.11 रुपए में, 18.48 रुपए की सेट्रीजीन टेबलेट 7.02 रुपए, 70.69 रुपए की एजीथ्रोमाईसिन टेबलेट 26.86 रुपए में, 72.46 रुपए की एमोक्सिसिलीन कैप्सूल 27.53 रुपए में, 17.96 रुपए का ओआरएस 6.82 रुपए में उपलब्ध होगा. इसी तरह 169 रूपए की मल्टीविटामिन सिरप 64.22 रुपए में,
https://नाबालिग से पहले किया गैंगरेप, फिर पहाड़ से दे दिया धक्का
145 रुपए की ओफलक्सासिन-ओर्निडाजोल टेबलेट 55.10 रुपए में, 105 रुपए की डायक्लोफिनेक जेल 39.90 रुपए में, 116 रुपए का क्लोट्रिमाजोल डास्टिंग पाउडर 44.08 रुपए में, 90.50 रुपए की मिकोनाजोल क्रीम 34.39 रुपए में श्री धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में उपलब्ध होगी. इन मेडिकल स्टोरों में रियायती दर पर उपलब्ध सर्जिकल आईटम में कॉटन, बैंडेज, स्पिरिट, शुगर टेस्ट किट, ऑक्सिमीटर, बीपी मशीन, थर्मामीटर, टीका, आईवी आदि शामिल हैं. इसी तरह 69 छत्तीसगढ़ हर्बल उत्पादों में चूर्ण, साबुन, कॉफी, ग्रीन टी, कैंडी, काजू, महुआ लड्डू, शहद, झाडू आदि शामिल हैं. श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर यथासंभव चिकित्सालय के निकट शहर के मध्य में खोले जाएंगे.
https://भेल-गुपचुप खाने के बाद 47 बच्चों समेत 71 की तबीयत बिगड़ी







