আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बैंक में रुपए जमा करने जा रहे गैस एजेंसी के मैनेजर से 1.82 लाख की लूट

Published on: September 9, 2021
---Advertisement---

रायपुर. बैंक में रुपए जमा करने जा रहे गैस एजेंसी के मैनेजर से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े 1 लाख 82 हजार रुपए लूट लिए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार रायपुर गैस एजेंसी के मैनेजर सुरेंद्र पाल सिंह गुरूवार सुबह करीब 11 बजे एजेंसी मालिक के घर से रुपए से भरा बैग लेकर बैंक में जमा कराने के लिए निकले थे. वारदात रास्ते में ऐश्वर्या विंडमिल के पास हुई. सुरेंद्र पाल ने पुलिस को बताया कि आरोपी एक बाइक पर थे.

https://तारक मेहता… की ‘बबीता जी’ 9 साल छोटे एक्टर को कर रहीं हैं डेट!

पहले विधानसभा जाने का रास्ता पूछा, बाद बैग छीनने की कोशिश की. इस दौरान जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी. बाद धक्का-मुक्की कर बैग छीनकर फरार हो गए. इस दौरान बैग लटकाए होने से सुरेंद्र पाल की गर्दन में भी बेल्ट रगड़ गई. पुलिस ने बताया कि लूट की सूचना मिलते ही मौके पर टीम पहुंची गई है. आस-पास के सीसीटीवी फुटेज जुटाए जा रहे हैं. शहर के कई इलाकों में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है.

https://एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गला रेतकर हत्या

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now