আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एटीएम कैश वैन से 1.64 करोड़ की लूट, फरार चारों आरोपी कैश सहित गिरफ्तार

Published on: October 5, 2019
---Advertisement---

बेमेतरा. शनिवार को एटीएम कैश वैन से डेढ़ करोड़ की हुई लूट के मामले में पुलिस को कुछ ही घंटों में सफलता मिल गई. पुलिस ने फरार चारों आरोपियों को कैश सहित गिरफ्तार कर लिया है. आईजी हिमांशु गुप्ता ने 4 आरोपियों के साथ कार और रक़म के मिलने की पुष्टि की है. पुलिस को मिली इस सफलता के पीछे ग्रामीण का बड़ा हाथ माना जा रहा है. जैसे ही घटना हुई पुलिस तत्परता के साथ जिले में नाकाबन्दी कर तेजी के साथ अपने सभी नेटवर्क को सक्रिय कर दिया था. जिसके चलते पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है.

http://अनंतनाग में डीसी ऑफिस के बाहर सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला, 10 घायल

बता दें कि शनिवार सुबह बेमेतरा के बैंक एटीएम में कैश जमा करने के बाद नवागढ़ जा रही कैश वेन के पंचर हो जाने पर पीछे से आ रहे होंडा सिटी कार सवार चार लोगों ने गनमैन पर पिस्टल टिकाकर एक करोड़ 64 लाख रुपए लूटकर ले भागे. इस घटना ने ईलाके में सनसनी फैला दी थी. घटना की जानकारी पुलिस ने बेमेतरा से लगे सभी जिलों में नाकेबंदी कर सघन जांच की जा रही थी. बहरहाल, पुलिस ने चारों आरोपियों को कैश सहित पकड़ लिया है. सभी की गिरफ़्तारी नवागढ़ के बाघुल गांव से हुई है.

http://VIDEO : लेडी कांस्टेबल का वायरल हो रहा जोशीला भाषण, उड़ा दी देशद्रोहियों की धज्जियां

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now