महासमुंद. राष्ट्रीय राजमार्ग 53 और 353 पर पुलिस ने 1.27 क्विंटल गांजा जब्त की है. जब्त गांजे की कुल कीमत 12 लाख रुपए बताई गई है. अलग-अलग दो मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भूलकर साहू ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि ओड़िशा से महासमुंद-कोमाखान के रास्ते अवैध गांजे की एक बहुत बड़ी खेप आने वाली है. सूचना पर राष्टीय राजमार्ग 353 पर कोमाखान पुलिस ने नाकेबंदी की. शाम करीब 7 बजे एक पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 04 एल जेड 6084 को रोका. वाहन में 2 व्यक्ति सवार थे. ड्राइवर ने अपना नाम मोहित कौशल पिता जगन्नाथ कौशल (26) निवासी कपड़ा मार्केट पंडरी रायपुर और बगल में बैठे व्यक्ति ने अपना नाम शंकर भोजवानी पिता गिरधारी भोजवानी (34) कोटा गुढ़िय़ारी रायपुर बताया.
http://बच्ची से अनाचार की कोशिश, विरोध करने पर जिंदा जलाया
दोनों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि ओड़िशा से सब्जी खाली कर रायपुर जा रहे हैं. जब वाहन की तलाशी ली गई तो वहां कुछ भी नहीं मिला. बारीकी से जांच करने पर वाहन के छत में चैंबर बना हुआ मिला. जिसमें 118 पैकेट 1.17 क्विंटल गांजा बरामद हुआ.11.70 लाख रुपए के गांजे के अलावा वाहन कीमती 6 लाख, एक नग मोबाइल 3 हजार रुपए, नकदी 2 हजार दो सौ जब्त किया गया. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसी प्रकार 30 जुलाई की सुबह लगभग 12.30 बजे ढांक टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान एक टाटा इंडिगो क्रमांक सीजी 04 डी एम 7000 को रोका गया. जिसमें 3 व्यक्ति सवार थे. ड्राइवर ने अपना नाम राकेश सोनी पिता शिव कुमार सोनी (34) ग्राम दूधीपाली थाना बसना, दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम नीलांबर भोई पिता भागवतिया भोई (28) ग्राम गढ़पटनी थाना बसना और तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम ईश्वर पिता कृष्ण कुमार (23) गढ़पटनी थाना थाना बसना बताया.
http://एक्ट्रेस अदिति गुप्ता कोरोना पॉजिटिव, एक हफ्ते से खुद को कमरे में कर रखा है बंद
उक्त वाहन की डिक्की की तलाशी से एक बोरी में 10 किलो गांजा मिला जिसकी कुल कीमत 50 हजार रुपए, इंडिगो कार की कीमत एक लाख, नकदी रकम 1250 रुपए, 3 नग मोबाइल कीमत 10 हजार पांच सौ रुपए की जब्त की गई. आरोपियों के खिलाफ धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत पटेवा थाने में कार्रवाई की गई. उक्त दोनों कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भुलकर साहू, अनु. अधिकारी बागबाहरा लितेश सिंह के निर्देशन प्रशिक्षु डीएसपी थाना प्रभारी कोमाखान तिलेश्वर यादव थाना स्टाफ, पिथौरा अनु. अधिकारी पुपलेश पात्रे के निर्देश में थाना प्रभारी पटेवा निरीक्षक लेखराम ठाकुर एवं थाना स्टाफ द्वारा की गई.
डिविलियर्स ने चुनी ऑल-टाइम IPL XI, इस भारतीय को दी कप्तानी https://t.co/6b419dzRzk
— Cg Janadesh (@CJanadesh) July 1, 2020







