আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बच्ची से अनाचार की कोशिश, विरोध करने पर जिंदा जलाया

Published on: July 2, 2020
---Advertisement---

मुंगेली. एक युवक ने नाबालिग बच्ची से अनाचार करने की कोशिश की और बच्ची ने इसका विरोध किया तो मिट्टी तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया. जानकारी के मुताबिक घुठेरा नवागांव में मंगलवार को अनाचार करने की नीयत से युवक बच्ची के घर में घुसा. जब अपने मंसूबों में कामयाब ना हो सका तो उसने केरोसीन डालकर बच्ची को जला दिया. झुलसते हुए बच्ची बाहर की ओर भागी, ग्रामीणों ने आग बुझाई और एंबुलेंस से बच्ची को अस्पताल भेजा. इलाज के दौरान बुधवार को बच्ची ने दम तोड़ दिया. जिस वक्त घटना हुई बच्ची को घर पर अकेला छोड़ उसके घर वाले काम से बाहर गए हुए थे. तभी आरोपी बबलू भास्कर ने इस वारदात को अंजाम दिया. जानकारी मिली है कि पहले भी बबलू ने बच्ची को परेशान किया था. एसडीओपी टीआर पटेल ने बताया कि आरोपी बबलू भास्कर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

http://एक्ट्रेस अदिति गुप्ता कोरोना पॉजिटिव, एक हफ्ते से खुद को कमरे में कर रखा है बंद

एकीकृत बाल संरक्षण योजना के तहत परामर्शदाता के एक पद पर की जाएगी संविदा नियुक्ति

मुंगेली. महिला एवं बाल विकास विभाग में एकीकृत बाल संरक्षण योजना के तहत परामर्शदाता के एक पद पर संविदा नियुक्ति की जाएगी. इस हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों में न्यूनतम योग्यता एवं अनुभव के आधार पर पात्र-अपात्र आवेदकों की सूची प्रकाशित की गई है. प्रकाशित सूची का अवलोकन जिले के वेबसाइट https://mungeli.gov.in एवं कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग मुंगेली के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है. जारी सूची के संबंध में 15 जुलाई को शाम 5 बजे तक दावा-आपत्ति पोस्ट/कोरियर अथवा स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रस्तुत किया जा सकता है. निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त दावा-आपत्ति अथवा अभ्यावेदन पर कोई विचार नही किया जाएगा.

http://शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, 28 नए मंत्रियों में 12 सिंधिया गुट के

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now