महासमुंद. किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों, अवैध परिवहन पर रोक लगाने बार्डर को सील कर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की जा रही है. इसी दौरान पुलिस ने बुधवार को एक कार से 1 करोड़ से अधिक रकम के साथ दो युवकों को पकड़ा है. पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी आयकर विभाग को दी है. एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि ओड़िशा के बरगढ़ जिला से लगा सिंघोडा थाना क्षेत्र के रेहटीखोल चेंकिंग पाइंट में पुलिस ने बरगढ़ की तरफ से एक OR17 K/5205 Hyuandi कार को चेकिंग के लिए रोका. पूछताछ में चालक ने अपना नाम सुन्दर सोना और साथ बैठे युवक ने प्रतीक छापड़िया बताया. कार से एक लॉकर की चाबी मिली. पूछताछ में गोल-मोल जवाब मिलने पर गाड़ी की पुलिस ने तलाशी ली.
http://इस शख्स ने पूरी संपत्ति कर दी दो हाथियों के नाम, कहा- ये इंसानों से ज्यादा वफादार
पिछली सीट और डिक्की के बीच पुलिस को एक गुप्त चेंबर दिखाई दिया, जिसे उसी चाबी से खोलने पर उसके अंदर तीन बैग मिले जिसमें 2000, 500 और 200 के नोटों की गड्डियां मिली. तीनों बैग में कुल रकम 1,12,99200 रुपए थे. पुलिस ने दोनों से उक्त रकम के संबंध में पूछताछ की तो दोनों न तो ठीक से जवाब दे पाए और न ही कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर पाए. इतनी बड़ी रकम लेकर वे कहां जा रहे थे इसका भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. पुलिस ने दोनों के खिलाफ 102 जा. फौ. के तहत कार्रवाई करते हुए इसकी सूचना आयकर विभाग को दी है. उपरोक्त कार्रवाई सिंघोड़ा थाना प्रभारी चन्द्रकान्त साहू, आरक्षक शोभा वर्मा, छत्तर पाटिल, चितरंजन प्रधान, शुशांत बेहरा, रमाकांत, देवेन्द्र साहू, नरेन्द्र प्रधान ने की है.
http://VIDEO : आसिम-हिमांशी का गाना ‘ख्याल रख्या कर’ रिलीज, दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री







