रायगढ़. एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की लाश घर की छत पर फंदे से लटकी मिली. मामले में पुलिस जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक केलो विहार कॉलोनी निवासी लीना नागवंशी (21) बीकॉम सेकंड ईयर की छात्रा थी. वो प्राइवेट इस बार परीक्षा देने वाली थी. बताया गया कि लीना इंस्टाग्राम में काफी एक्टिव रहती थी. वहां उसके 10 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. वह काफी रील्स बनाया करती थी. पोस्ट भी डालती थी. दो दिन पहले उसने क्रिसमस पर भी एक रील बनाया. जिसे काफी पसंद किया गया था. सोमवार को रोज की तरह वह घर पर ही थी.
https://31 मार्च को खाते में आएगी राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त : सीएम
उस वक्त उसकी मां बाजार करने गई थी. बताया जा रहा है कि बाजार से जब वह लौटीं तब लीना अपने कमरे में नहीं थी. इस पर उसकी मां ने घर में आवाज लगाई, पर उसकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. बाद लीना की मां ऊपर छत में गईं तब दरवाजा बाहर से बंद था. लीना को आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला. इस पर उसकी मां को शक हुआ. उन्होंने किसी तरह से दरवाजे को ब्रश के सहारे खोला. फिर वह छत में गई, जहां लीना की लाश पाइप में चुनरी के सहारे फंदे से लटकी हुई थी. बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. पुलिस ने लीना का फोन जब्त कर इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है.







