बलौदाबाजार. जिले में गोली मारकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक अज्ञात हमलावर ने भाटापारा में शनिवार की देर रात सुरकी रोड के पास गोली मारकर संत रविदास वार्ड निवासी कामता बघेल की हत्या कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल से तीन बुलेट के खोखे बरामद किए गए हैं. गोली मारकर हत्या की पुष्टि होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. हालांकि हत्या की सही वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. बताया गया है कि मृतक कामता बघेल बढ़ई का काम करता था. मामले में आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.
http://जोशीले भाषण से इंटरनेट संसेशन बनीं कांस्टेबल खुशबू, CRPF ने दी संयम बरतने की सलाह
राजधानी के गरबा महोत्सव में हुए शामिल मुख्यमंत्री
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शारदीय नवरात्र के अवसर पर कल रात राजधानी रायपुर के विभिन्न जगहों में आयोजित गरबा महोत्सव में सम्मिलित हुए. उन्होंने बैरन बाजार स्थित आर्शीवाद भवन में लोहाणा महाजन रायपुर द्वारा आयोजित ’प्रस्तुति झणकारो-2019’ और गॉस मेमोरियल ग्राउण्ड में सिंधु शक्ति समिति द्वारा पांच से सात अक्टूबर तक आयोजित ’रास गरबा’ महोत्सव में शामिल होकर लोगों को शारदीय नवरात्र पर्व की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, पार्षद एजाज ढेबर सहित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे.
http://INDvSA : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 203 रनों से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त







