भिलाई. एक युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई. उनका शव मंगलवार सुबह उनके ही घर के कमरे में पड़ा मिला. पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार चरोदा की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुनील शर्मा (35) प्राइवेट तौर पर ड्राइवरी का काम करता था. वह सोमवार शाम को घर पहुंचा. रात में सुनील की पत्नी बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सो गई. मंगलवार सुबह सोकर उठी तो दरवाजा बाहर से बंद था.
https://राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ शीघ्र, प्रतिवर्ष मिलेंगे 6000 रुपए
उसने काफी आवाज दी, लेकिन नहीं खुला तो अपनी मां लक्ष्मी को फोन किया और जानकारी दी. बाद उनके मायके वाले सुनील के घर पहुंचे. वह खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा था. बाद 108 एम्बुलेंस को से स्थानीय शास्त्री अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया. बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने बताया कि सुनील के सिर और कान के पीछे चोट के निशान मिले हैं. किसी धारदार हथियार से वार किए जाने की आशंका है. मामले की जांच की जा रही है.
https://इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक कोमाकी रेंजर लॉन्च, 220 किमी है रेंज







