আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मेले में चाकू गोदकर युवक की हत्या, दोस्तों के साथ गया था घूमने

Published on: February 28, 2022
---Advertisement---

जांजगीर-चांपा. शिवरीनारायण मेले में चाकू गोदकर एक युवक की हत्या कर दी गई है. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला है. जानकारी के अनुसार खरौद गांव का रहने वाला राज देवांगन (25) रविवार शाम अपने दोस्तों के साथ शिवरीनारायण मेले में घूमने गया था. वहां अपने दोस्तों के साथ घूम रहा था. मेले में काफी भीड़ थी. उसी दौरान शाम को करीब 7.30 बजे भीड़ में से किसी शख्स ने चाकू निकाला और राज के शरीर में कई वार किए, जिससे वह वहीं घायल होकर गिर गया. घटना के वक्त उसके दोस्त इधर-उधर थे.

https://नवनिर्वाचित सरपंच ने स्वयं के खर्च पर खोला आंगनबाड़ी केंद्र

भीड़ इतनी ज्यादा थी कि किसी को ये पता ही नहीं चला कि हमला किसने किया है. हमले में राज बुरी तरह घायल हो गया था. राज को तुरंत ही शिवरीनारायण के अस्पताल ले जाया गया था. जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर किया गया. बिलासपुर ले जाने के दौरान ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि उसके शरीर के कई हिस्सों से काफी खून बह चुका था. घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मामले में अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

https://Russia-Ukraine War : पुतिन ने परमाणु बलों को तैयार रहने का दिया निर्देश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now