महासमुंद. रेलवे ट्रेक पर पुलिस को एक युवक की लाश मिली है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है. थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी ने बताया कि रेल्वेकर्मियों और ग्रामीणों के माध्यम से खोपली रेलवे ट्रेक पर एक 25-30 वर्षीय अज्ञात युवक की लाश होने की सूचना डायल 112 के माध्यम से थाने को मिली थी. जिसके लिए स्टॉफ मौके पर जांच के लिए गया हुआ है. शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है. युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. लेकिन युवक देवरी का निवासी बताया जा रहा है.
http://मोनालिसा ने ‘बारिश बन जाना’ गाने पर कुछ इस अंदाज में किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
चार लाख के गांजे के साथ 2 गिरफ्तार
महासमुंद. वाहन चेकिंग के दौरान ओड़िशा से ट्रक में गांजा लेकर जा रहे दो तस्करों को कोमाखान पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि एनएच 353 फारेस्ट नाका टेमरी चौक में पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान ओड़िशा की ओर से आ रहा ट्रक क्रमांक एचआर 74 ए 9278 को पुलिस ने जांच के लिए रोका. ट्रक चालक हरियाणा निवासी तालीम और ताहीर ने बताया कि वे ओड़िशा से लोहे का सामान लेकर दिल्ली जा रहे हैं. पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो लोहे के सामान के पीछे 2 क्विंटल गांजा मिला. पुलिस ने बताया कि गांजे की कुल कीमत 4 लाख रुपए है. इसके अलावा आरोपियों से 2 नग मोबाइल, 45 सौ रुपए नकदी व अन्य दस्तावेज जब्त कर नारकोटिक एक्ट 20 (बी) के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा.
http://2021 Yamaha FZ-X भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स







