खरसिया. अपने दोस्तों के साथ खेल रही नाबालिक लड़की को तालाब में मछली दिखाने के बहाने युवक द्वारा अश्लील हरकत करने की शिकायत पर पास्को एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है. जानकारी के अनुसार खरसिया क्षेत्र में शनिवार को एक बालिका से 33 वर्षीय युवक मनीराम यादव द्वारा अश्लील तरीके से छेड़खानी की रिपोर्ट बालिका की माँ द्वारा दर्ज कराई गई है. बालिका की माँ ने थाने में बताया कि 6 नवम्बर को बालिका अपनी सहेलियों के साथ खेल रही थी.
http://माजदा-कार में भिड़ंत, 8 घायल, दो रायपुर रेफर
तभी गांव का मनीराम यादव आकर लड़कियों को चलो तालाब में मछली दिखाऊंगा कहकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. जहां वह लड़की को झाड़ियों के पास ले जाकर अश्लील हरकत करने लगा. बालिका अपने आपको छुड़ाकर मनीराम की गंदी हरकतों के बारे में सहेलियों को बताते हुए भागते हुए घर आई और अपनी माँ व घरवालों को घटना की जानकारी दी. वहीं पीड़िता की माँ की रिपोर्ट पर धारा 354, 354-ख भादवि 8, 12 पास्को एक्ट के तहत मनीराम यादव के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
http://मोनालिसा ने ब्लैक ड्रेस में कराया हॉट फोटोशूट, तस्वीरें वायरल
http://आ गई नई Hyundai i20, दिसंबर तक सस्ती कीमत पर खरीदने का मौका







