नई दिल्ली. आधार कार्ड के एक बहुत जरूरी दस्तावेज बनने के कारण अब यह जरूरी भी हो गया है कि आपके आधार में दर्ज हर जानकारी सटीक और सही हो. आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI आधार कार्ड में नाम, जन्म तिथि, पता, मोबाइल नंबर, लिंग आदि जानकारी बदलने की सुविधा प्रदान करता है. बता दें कि आप कितनी बार आधार अपडेट कर सकते हैं.
नाम में दो बार होगा बदलाव
आधार कार्ड में अगर नाम की स्पेलिंग में कोई गलती है या शादी के बाद महिलाएं अपने सरनेम में बदलाव करना चाहती हैं, तो वह ऐसा कर सकती है. यूआईडीएआई ऑलनाइन या ऑफलाइन, दोनों तरीकों से नाम में बदलाव करने की इजाजत देता है. लेकिन, नाम अपडेट केवल दो बार ही कर सकते हैं.
https://केजरीवाल की केंद्र से अपील- नोट पर गांधीजी के साथ हो लक्ष्मी-गणेश की फोटो
एक बार बदल सकते है जेंडर
आधार कार्ड में आपका लिंग गलत दर्ज हो जाए, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. यूआईडीएआई के नियमों के अनुसार इसमें बदलाव बदलाव किया जा सकता है. जेंडर अपडेट करने का केवल एक ही मौका UIDAI देता है.
ऐसे DOB में करें बदलाव
UIDAI के अनुसार कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड में गलत जन्म तिथि दर्ज होने पर इसे केवल एक बार ही अपडेट किया जा सकता है. बाद इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकता है.
https://भाजपा के पूर्व विधायक दीपक पटेल का निधन, शोक लहर
इसे अपडेट करने की कोई सीमा नहीं
अपने आधार में घर के एड्रेस, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, फोटो, फिंगर प्रिंट और रेटिना स्कैन को आप बार-बार अपडेट करवा सकते हैं. इन्हें अपडेट कराने की कोई सीमा तय नहीं की गई है.










