नई दिल्ली. ‘रसोड़े में कौन था? फेम यशराज मुखाटे ने दीपिका के एक डायलॉग पर एक नया वीडियो बनाया है. म्यूजिक प्रोड्यूसर यशराज मुखाटे ने फीफा विश्व कप 2022 में एक्ट्रेस पादुकोण के हालिया इंस्टाग्राम रील को एक ट्विस्ट देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो को लेकर यशराज कहते हैं- तो कल दीपिका पादुकोण ने अपनी प्रोफाइल पर एक रील लगाई, जहां वह बिल्कुल 100 बीपीएम (बीट्स प्रति मिनट) की स्पीड से बोल रही थीं इसलिए, मैंने जाहिर तौर पर इसे एक गाने में बदल दिया.
https://VIDEO : ‘अंग लगा दे रे’ पर नागिन जैसी बलखाती दिखीं मोनालिसा
क्लिप में दीपिका कहती हैं- फिलहाल मैं नर्वस महसूस कर रही हूं. लेकिन, मैं इतिहास में खेल के पलों के लिए बहुत ग्रेटिट्यूड भी महसूस करती हूं. फीफा वर्ल्ड कप में यह मेरा पहला मौका है. जैसा कि आप देख सकते हैं, हम दोहा में हैं लेकिन हां यह मेरा पहला फीफा वर्ल्ड कप है. दीपिका के इन बातों को यशराज म्यूजिक और बीट के साथ ट्विस्ट दिया है. इसमें आगे दीपिका कहती हैं- इसकी क्राफ्ट्समैनशिप इसे मोर ब्यूटीफुल बनाती है. यशराज ने ‘मोर ब्यूटिफुल’ शब्द को पकड़ा और पूरे वीडियो में इसे बीट्स के साथ बजाते और बदलते रहे. क्लिप को शेयर करते हुए, यशराज ने लिखा- मोर ब्यूटिफुल! मोर ब्यूटिफुल! दीपिका पादुकोण #FIFAWorldCup2022 #LouisVuitton #YashrajMukhate.
https://चुनाव से पहले भविष्य को लेकर लूंगा फैसला : सिंहदेव










